देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 10.09 अंकों की बढ़त के साथ 33,157.22 पर और निफ्टी 20.75 अंकों की मजबूती के साथ 10,323.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 81.19 अंकों की तेजी के साथ 33,228.32 पर खुला और 10.09 अंकों या 0.03 % की तेजी के साथ 33,157.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,286.51 के ऊपरी और 33,109.41 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 45.22 अंकों की तेजी के साथ 16,379.58 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 46.90 अंकों की तेजी के साथ 17,303.66 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.5 अंकों की तेजी के साथ सुबह 10,362.30 पर खुला और 20.75 अंकों या 0.20 % की मजबूती के साथ 10,323.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,366.15 के ऊपरी और 10,311.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में गिरावट रही। स्वास्थ्य सेवाएं (1.61 %), वाहन (0.85 %), उद्योग (0.82 %), उपभोक्ता सेवाएं (0.52 %) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.23 %) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में दूरसंचार (5.06 %), ऊर्जा (1.57 %) तेल और गैस (1.16 %), बैंकिंग सेवाएं (0.82 %) और प्रौद्योगिकी (0.75 %) प्रमुख रहे।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय