लोगों को फेवरेट फोर-व्‍हीलर जिसके लिए लोग पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं वही गाड़ी यानी कि JEEP अब भारत के साथ-साथ जापान और ऑस्‍ट्रेलिया में भी दौड़ने की तैयारी में है। FCA इंडिया ने यह घोषणा की है कि उसने अपनी एक्‍सपोर्ट स्‍ट्रैटजी के तहत मेक-इन-इंडिया जीप कंपास का एक्‍सपोर्ट शुरु कर दिया है।

Advertisement

ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर ने बॉम्‍बे पोर्ट ट्रस्‍ट फैसिलिटी से जीप कंपास की 600 यूनिट्स का पहला बैच ऑस्‍ट्रेलिया और जापान को भेजा है। रानांदगांव में बनी SUV में 65 फीसदी से ज्‍यादा लोकल कंटेंट हैं और आगे चलकर इसका एक्‍सपोर्ट दूसरे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी किया जाएगा।

Advertisement

भारत में जीप कंपास को शानदार रिस्‍पांस मिला है इसमें लोगों की और भी दिलचस्‍पी बढ़ रही है। FCA इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्‍टर के अनुसार इस साल के आखिर तक 60 आउटलेट्स तक पहुंच जाएंगे। भारत मे कीमत की घोषणा के बाद FCA ने हायर डिमांड को देखते हुए जीप कंपास का 2.0 लीटर, 173PS, 350Nm डीजल 4x2 और 4x4 वर्जन लॉन्‍च किया।