कर्ज के बोझ में दबी दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन करीब महीने भर में अपना 2G मोबाइल सेवा कारोबार बंद करने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना लाभदायक रहने तक 3G और 4G श्रेणी में परिचालन जारी रखने की है। औद्योगिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी के कार्यकारी निदेशक गुरदीप सिंह ने कर्मचारियों को इस बाबत सूचित किया है। उन्होंने कर्मचारियों को कहा, अब समय आ गया है कि हम अभी से 30 दिनों बाद वायरलेस कारोबार बंद कर देंगे।
उन्होंने कहा कि कंपनी आईएलडी वॉयस, कंज्यूमर वॉयस, 4G पोस्टपेड डोंगल और मोबाइल टॉवर कारोबार में परिचालन तब तक जारी रखेगी जब तक इसमें मुनाफा होता रहे। इनके अलावा शेष सारे कारोबार बंद कर दिए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार सिंह ने 21 नवंबर को लाइसेंस समाप्त होने के बाद डीटीएच सेवाएं भी बंद करने का जिक्र किया है। इस हवाले से समाचार पोर्टल जी न्यूज में भी प्रकाशित की गई है जिसमें लिखा है कि, कंपनी को इस संबंध में भेजे गये एक ईमेल का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि कंपनी पर 46 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का बोझ है। वह इस महीने की शुरुआत में एयरसेल को अपना वायरलेस कारोबार बेचने का सौदा तय करने में असफल रही थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान