स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। बैंक ने हाल ही में राहत देने वाला कदम उठाया है। अब यदि आप तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए IMPS आप्शन को सलेक्ट करते हैं और ऑनलाइन पैसे भेजते हैं तो बैंक के द्वारा आपसे लिया गया चार्ज 80 प्रतिशत घटा दिया गया है। एसबीआई ने यह जानकारी खुद अपने ट्वीटर अकाउंट में दी है।
अभी तक भारतीय स्टेट बैंक 1001 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के IMPS पर 5 रुपए और साथ में जीएसटी वसूलता है और 1 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक के IMPS पर 15 रुपए और जीएसटी वसूलता है।
आपको बता दें कि IMPS (इमिडिएट पेमेंट सर्विस) एक त्वरित इंटरबैंकिंग इलेक्ट्रॉनिक कोष हस्तांतरण सेवा है। इसका उपयोग मोबाइल फोन और इंटरनेट बैंकिंग दोनों के माध्यम से किया जा सकता है।
बैंक ने जुलाई में छोटे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए 1,000 रुपए तक के आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) हस्तांतरण पर शुल्क समाप्त कर दिया था। इससे पहले 1,000 रुपए तक के आईएमपीएस लेनदेन पर देय सेवाकर के साथ स्टेट बैंक प्रति लेनदेन 5 रुपए का शुल्क वसूल रहा था।
इसी के साथ बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए सेविंग्स अकाउंट के लिए न्यूनतम बैलेंस घटा दिया है जो कि 1 अक्टूबर से लागू हो चुका है। पहले यह न्यूनतम बैलेंस 5,000 रुपए था, जिसे 1 अक्टूबर से 3,000 रुपए कर दिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान