मंगलवार के दिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए 9 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का एलान किया गया जिसमें इंफ्रास्टक्चर को सुधारने और प्राइवेट बैंकों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए गए। इसका असर अगले ही दिन सुबह शेयर बाजार में देखने को मिला। देश का शेयर बाजार बुधवार को ऐतिहासिक उंचाई पर पहुंच गया। शेयर बाजार ने शानदार कारोबार करते हुए 33 हजार का जादुई आंकड़ा पार किया है।

Advertisement

शेयर बाजार को बंपर शुरुआत मिली है। 450 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 33,086 तक पहुंचा, वहीं निफ्टी ने भी 10,300 को पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अर्थव्यवस्था की सुस्ती को लेकर घिरी सरकार द्वारा बैंकों और सड़कों के सहारे आर्थिक गतिविधियों को तेजी देने के ऐलान के बाद बाजार उत्साह में नजर आ रहा है।

Advertisement

बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही पीएसयू बैंक इंडेक्स 22 प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी समेत कई बैंकों के शेयर काफी ऊपर ट्रेंड कर रहे थे। ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि मार्केट की यह खुशी वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की वजह से है।