रेलवे जल्द ही एक नई वेबसाइट और एंड्रॉयड आधारित IRCTC मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे तेजी से और असानी से टिकट बुकिंग हो सकेगी। नई वेबसाइट में आसान लॉग-इन और नैविगेशन सुविधा होगी। टिकट बुकिंग के समय 'टाइम आउट' होने जैसी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। न्यूज वेब पोर्टल जी न्यूज के अनुसार नई वेबसाइट और एप के जरिए रेलवे का ज्यादा से ज्यादा बिजनेस आकर्षित करने का प्लान है।
रियल टाइम बेसिस पर यात्रियों को ट्रेन के पहुंचने और छूटने के समय का अलर्ट भेजा जाएगा। जिससे यात्री समय से स्टेशन पहुंच सकें। नए फीसर्च के तहत पैसेंजर्स को कंफर्म टिकट उपलब्ध होने की तारीख बताई जाएगी ताकि वे आसानी से अपनी यात्रा प्लान कर सकें।
इसके अलावा तत्काल जैसी सेवाओं के गलत इस्तेमाल को भी कम करने की कोशिश की जाएगी। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की देरी होने पर भी पैसेंजर्स को मोबाइल फोन पर टेक्स्ट अलर्ट भेजा जाएगा। उन्हें देरी की वजह से ट्रेन के अगले स्टेशन और अपने गंतव्य तक पहुंचने का समय भी बताया जाएगा।
जी न्यूज पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑगनाइजेशन की मदद से शामिल किया जाएगा ताकि यात्रियों को सैटेलाइट के इस्तेमाल से ट्रेन की वास्तविक लोकेशन बताई जा सके।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसकी मदद से रियल टाइम पर किसी ट्रेन का लोकेशन ट्रैक किया जा सकेगा। मौजूदा समय में लोकल स्टेशन अधिकारी की ट्रेन के आने-जाने का समय बताते हैं। अधिकारी ने ये भी माना कि आईआरसीटीसी के अलावा दूसरी ट्रैवल वेबसाइट्स काफी आसान और तेज है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान