आईटी कंपनी इंफोसिस ने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। वित्‍त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 6.9 फीसदी बढ़कर 3726 करोड़ रुपए रहा है। वित्‍त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3483 करोड़ रुपए रहा था। वित्‍त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर में होने वाली आय 2.9 फीसदी बढ़कर 272.8 करोड़ डॉलर रही है। वित्‍त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 265.1 करोड़ डॉलर रही थी।

Advertisement

वित्‍त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की रुपए में होनी वाली इनकम तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी बढ़त के साथ 17,567 करोड़ रुपए रही है। वित्‍त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.6 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 24.2 फीसदी रहा है। जबकि एबिट 4,246 करोड़ रुपए रहा है।

Advertisement

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंफोसिस स्‍टैंडअलोन एट्रीशन रेट 16.9 फीसदी से बढ़कर 17.2 फीसदी हो गया है। जबकि कंसोलीडेटेड एट्रीशन रेट पिछली तिमाही के 21 फीसदी के मुकाबले 21.4 फीसदी रही है।

कंपनी ने वित्‍त वर्ष 2018 का रेवेन्‍यू गाइडेंस 6.5-8.5 फीसदी से घटाकर 5.5-6.5 फीसदी कर दिया है। कंपनी की डॉलर से होने वाली आय में भी दबाव दिख रहा है। हालांकि कंपनी ने 13 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।