सुविधा जब दुविधा बन जाए तो हर किसी को गुस्सा आता है। ऐसी ही एक सुविधा है ऑनलाइन पेमेंट। सरकार अब साइबर सिक्योरिटी के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट्स पर सेस लगाने की तैयारी में है। नोटबंदी के बाद से सरकार तेजी से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही थी लेकिन ऐसा लगता है कि अब सरकार इसमें भी मुनाफा खोज रही है।
अगर सरकार इस तरह का कोई कदम उठाती है तो लोगों को एक बार फिर से मजबूरन कैश की तरफ मुड़ना पड़ सकता है। मीडिया में आई खबरों के सरकार ई-पेमेंट्स कंपनियों पर सेस लगाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हो जाता है तो हर ऑनलाइन पेमेंट पर 'सिक्यॉरिटी फी' देनी होगी जिससे डिजिटल पेमेंट महंगा पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, वित्तीय सेवा विभाग आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर ऐसे प्रपोजल को तैयार कर रहे हैं।
ऑनलाइन पेमेंट्स पर सिक्यॉरिटी फीस या स्वच्छ भारत सेस जैसा ही होगा जिसका उपयोग डिजिटल ट्रांजेक्शंस के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि देश डिजिटल पेमेंट्स सिक्यॉरिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए डिजिटल सेस लगा फंड तैयार करना सही तरीका नहीं है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?