विक्रम संवत 2074 के मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्‍स 194.39 अंक गिरकर 32,389.96 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 64.30 अंक लुढ़ककर 10,146.55 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में निफ्टी 10123.35 तक फिसला, तो सेंसेक्‍स ने 32319.4 तक गोता चला। अंत में निफ्टी 10150 के करीब बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्‍स 32,400 के पास बंद हुआ है।

Advertisement

हालांकि मिडकैप और स्‍मालकैप शेयरों में थोड़ा दबाव देखने को मिला है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.25 फीसदी गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्‍स 0.4 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ है। बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisement

मुहूर्त कारोबार के दिग्‍गज शेयरों में भारती एयरटेल, यूपीएल, मंहिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, ल्‍यूपिन, और डॉ रेड्डीज 2.5- 0.15 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, कारोबारी दिग्‍गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, अदानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स 2-1.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं।