अगर आपसे पूछा जाए कि आप किसा ब्रांड पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं तो आपका क्या जवाब होगा। शायद आप कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाएं, पर भारतीय लोग किस ब्रांड पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं इसे लेकर एक अमेरिकी सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इस सर्वे रिपोर्ट में सिर्फ एक भारतीय कंपनी है जिसपर भारतीय भरोसा करते हैं। लिस्ट में सबसे टॉप पर अमेरिका की कंपनी गूगल है।

Advertisement

इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले 38 प्रतिशत उपभोक्ताओं का कहना है कि ब्रांड, विश्वसनीय और ईमानदार होते हैं साथ ही जिम्मेदारी भी उठाते हैं। सर्वे रिपोर्ट में भाग लेने वाले 67 फीसदी भारतीय ब्रांड में खरीदारी को सही मानते हैं।

Advertisement

कॉटन एंड वुल्फ नाम की सर्वे कंपनी ने ये सर्वे किया है। सर्वे रिपोर्ट में एशिया प्रशांत क्षेत्र के अध्यक्ष मैट स्टैफोर्ड ने बताया कि ऐसे ब्रांड जो अच्‍छा व्यवहार करते हैं और बातचीत करते हैं, वे ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाएंगे।

कॉटन एंड वुल्फ कंपनी के इस सर्वे के अनुसान टॉप 10 भरोसेमंद ब्रांड में सोनी, यू ट्यूब, बीएमडब्‍लू, मर्सि‍डीज और ब्रि‍टि‍श एयरवेज का नाम भी शामि‍ल है। लिस्ट में पहले नंबर पर गूगल है फिर अमेजॉन है। लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय कंपनी मारुति सुजुकी शामिल है। टॉप 10 भरोसेमंद ब्रांड में सोनी, यू ट्यूब, बीएमडब्‍लू, मर्सि‍डीज और ब्रि‍टि‍श एयरवेज का नाम भी शामि‍ल है।