अमेरिका में 4 किशोर लड़कों ने एक एप बनाया है जो लोगों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाता है। इस एप का नाम टीबीएच टू बी ऑनेस्ट है। ये एप सभी को ईमादारी का पाठ पढ़ा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस एप को बने हुए सिर्फ 9 हफ्ते ही हुए थे और इसे फेसबुक ने 650 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
इस एप के 25 लाख एक्टिव यूजर्स हैं, इस एप को 9 हफ्ते में 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है। आंकड़ो के मुताबिक इस एप को यूज करने वाले ज्यादातर हाइस्कूल के छात्र हैं। फेसबुक द्वार इस एप को खरीदने के बाद अब इस एप को बनाने वाले चारो छात्र फेसबुक के कर्मचारी बन गए हैं।
स्टार्टअप न्यूज साइट टेक क्रंच के अनुसार, ये डील 650 करोड़ रुपये में हुई है। इस स्टार्टअप के चारों संस्थापक अब फेसबुक के ऑफिस में बैठकर अपने काम को कर सकेंगे। इस ऐप में चारों दोस्त निकिता बियर, एरिक हैजार्ड, कायले जारागोजा और निकोलस डयूस्डोडोन ने अपनी सभी क्रिएटीविटी का प्रयोग इस ऐप में किया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!