भारत के गुनहगार और 1993 में मुंबई हमलों के लिए वांछित भगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम पर अब केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी में है। केंद्र सरकार दुनिया भर में दाऊद की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है। सरकार के निशाने पर भारत ही नहीं दुनियाभर में मौजूद दाऊद की संपत्तियां हैं।
खूफिया एंजेसियां भगोड़े डॉन की संपत्तियों के बारे में पता लगाने और साक्ष्य जुटाने में लग चुकी हैं। एजेंसियों के निशाने पर दाऊद की चार संपत्तियां हैं। नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इनमें होटल, रिहायशी अपार्टमेंट, गेस्ट हाउस के अलावा केंट समेत तीन जगहों पर मौजूद रेस्तरां शामिल हैं। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पूर्वी एवं मध्य लंदन में दाऊद की कई रिहायशी संपत्तियां हैं। यहीं नहीं, दाऊद की संपत्ति कई दूसरे देशों में भी है, जिस पर अब भारतीय सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों की नजर है।
हाल ही में ब्रिटेन ने दाऊद इब्राहिम की अपने यहां मौजूद संपत्ति को जब्त कर लिया था। दाऊद इब्राहिम के पास वॉरविकशर में एक होटल और कई घर थे जिनकी कीमत हजारों करोड़ है। इससे पहले ब्रिटिश सरकार ने दाऊद को आर्थिक पाबंदियों वाली सूची में भी शामिल किया था। इस संबंध में भारत पहले ही ब्रिटेन को डॉजियर सौंप चुका है।
ब्रिटेन की तरफ से जारी डाक्यूमेंट में पाकिस्तान स्थित 3 ठिकानों और 21 उपनामों के बारे में भी जिक्र किया गया है। ब्रिटेन की लिस्ट के मुताबिक 'कासकर दाऊद इब्राहिम' के पाकिस्तान में तीन पते- हाउस नं. 37, गली नंबर 30, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची, पाकिस्तान, नूराबाद, कराची, पाकिस्तान और वाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, क्लिफ्टन, कराची शामिल हैं।
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स में से एक दाऊद इब्राहिम की कुल संपत्ति 6.7 अरब डॉलर की है। उसे दुनिया का दूसरा सबसे अमीर गैंगस्टर माना जाता है। बताया जाता है कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद की ब्रिटेन में 4 हजार करोड़ की संपत्ति है।
आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के मुख्य एजेंडे में दाऊद इब्राहिम को वापस भारत लाने का काम सबसे उपर है। दाऊद के खिलाफ प्लान तैयार करने का मुख्य जिम्मा भी NSA अजीच डोवाल के पास ही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!