भारत की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया इस दीपावली अपने यूजर्स के लिए खास ग्रीन दिवाली ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने इस साल दीपावली पर पर्यावरण को ध्‍यान में रखते हुए ये अभियान शुरु किया है। वोडाफोन दिल्‍ली-एनसीआर स्थित अपने 52 स्‍टोरों में 16 से 19 अक्‍टूबर के बीच अपभोक्‍ताओं को हरित दीपावली बनाने के लिए प्रोत्‍साहित करेगा। इसके अलावा वोडाफोन अपने ग्राहकों को अन्‍य विशेष ऑफर भी पेश करेगी।

Advertisement

कंपनी ने एक रिर्पोट के माध्‍यम से यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस अभियान के तहत वोडाफोन अपने उपभोक्‍ताओं को पर्यावरण हितैषी सुपर पटाखे बांटेगा, जिसमें पानी में घुलने वाला कागज होगा और साथ ही कई प्रकार के ऐसे बीज होंगे जो हवा को स्‍वच्‍छ रखने में समक्ष हैं। इसके अलावा वह एक ई-ग्रीटिंग भी देगा जिसमें लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देने वाली एक ई-फुलझड़ी होगी।

Advertisement

इस मौके पर दिल्‍ली-एनसीआर में वोडाफोन के कारोबार प्रमुख के अनुसार, इन त्‍योहारों में हम अपने उपभोक्‍ताओं के साथ सेलिब्रेटिंग सुपर कार्यक्रम का जश्‍न मना रहे हैं। इसी के तहत हमने हरित दिवाली अभियान का ऐलान किया है जो निनिश्‍चत रुप से हमारे उपभोक्‍ताओं को दिवाली का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।