पैनकार्ड क्लब मामले में निवेशकों के 7,000 करोड़ रुपये की राशि की वसूली को देखते हुये पूंजी बाजार नियामक सेबी कंपनी की चार संपत्तियों की नीलामी पर विचार कर रही है। यह नीलामी दिसंबर में हो सकती है जिससे 270 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। सेबी के द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक कंपनी की ये संपत्तियां महाराष्ट्र, गोवा में हैं जिनमें एक चार सितारा होटल और कार्यालय इकाई भी शामिल है। नीलामी सात दिंसबर को की जायेगी। इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 270.51 करोड़ रुपये रखा गया है।
नियामक ने संपत्तियों की बिक्री में मदद करने के लिये एसबीआई कैपिटल मार्केट को शामिल किया है। बाजार नियामक ने बोली लगाने वालों से कहा है कि वह अपनी बोली सौंपने से पहले इन संपत्तियों के बारे में पूरी जांच पड़ताल कर लें।
इन संपत्तियों से जुड़े विवाद, कुर्की, अधिग्रहण और देनदारियों के बारे में बोलीदाता स्वतंत्र रूप से अपने स्तर पर जांच पड़ताल करें। सेबी ने इस साल फरवरी में कंपनी को निवेशकों का 7,000 करोड़ रुपये रिफंड करने का आदेश दिया था जिसे पूरा करने में वह असफल रही।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित