चीन में राष्ट्रपति चुनाव के बीच जीडीपी को लेकर खबरें आ रही हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिंपिंग ने कहा कि उनके कार्यकाल में चीन की जीडीपी 54 हजार युआन से बढ़कर 80 हजार युआन यानि की 12 हजार अरब डॉलर हो गई है। वहीं शी जिंपिंग ने ये भी कहा कि इस दौरान दुनिया की आर्थिक वृद्धि में चीन का 30 फीसदी से अधिक का योगदान रहा है।
वहीं इस दौरान भारत में भी जीडीपी को लेकर चर्चा है। भारत में गिरती जीडीपी की वजह नोटबंदी और जीएसटी को माना गया है। इसे लेकर सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। वहीं सरकार लगातार लोगों को ये समझा रही है कि आने वाले वक्त में जीएसटी का जीडीपी में बड़ा योगदान होगा।
यहां हम आंकड़ो के जरिए भारत और उसके पड़ोसी देशों की जीडीपी के बारे में बता रहे हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ चीन के मुकाबले बेहतर है लेकिन जीडीपी मूल्य चीन के मुकाबले बहुत कम है। वहीं बात करें पाकिस्तान, श्री लंका और बांग्लादेश की तो ये देश जीडीपी ग्रोथ और जीडीपी के मुकाबले में भारत से बहुत पीछे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान