दीपावली के मौके पर आज यानी कि गुरुवार को बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) तथा नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में मुहूर्त कारोबार क्रमश: शाम 6.30 से 7.30 बजे किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन होने वाली खास ट्रेडिंग को कहते हैं जिसके साथ नए संवत के कारोबार की शुरुआत होती है।

Advertisement

ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन इस खास समय ट्रेडिंग करने से समृद्धि आती है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान स्‍टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करना ब्रोकर शगुन मानते हैं।

Advertisement

मुहूर्त ट्रेडिंग इस साल एक घंटे के लिए होगी। यह ट्रेडिंग प्रतीकात्‍मक रुप से ज्‍यादा महत्‍व रखती है। इस अवधि में होने वाली ट्रेडिंग में लोग खरीदे गए शेयरों को लंबी अवधि तक भी रख लेते हैं, कुछ लोग उन पर मुनाफा कमाते हैं। तो कुछ निवेशक उन्‍हें उसी दिन बेच देते हैं। कुछ इसे टोकन मनी के तौर पर भी देखते हैं।

Advertisement

त्‍योहार से एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्‍स 24.81 अंकों की गिरावट के साथ 32,584.35 के स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23ण्‍60 अंकों की गिरावट के साथ 10,210.85 के स्‍तर पर बंद हुआ।

तो वहीं ब्रोकर्स का कहना है कि दिवाली से पहले निवेशकों ने एतिहात बरता, जबकि रुपए में कमजोरी ने भी रुझान को प्रभावित किया। साथ ही दिवाली बलिप्रति पदा के मौके पर शुक्रवार को बाजार बंद रहेंगे।