भारतीय मूल के लोग विदेशों में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक युवा अक्षय रुपरेलिया का नाम सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार किया गया है। अक्षय एक ऑनलाइन इस्टेट कंपनी चलाते हैं जिसका मूल्य एक साल में 1 करोड़ 20 लाख रुपए आंका गया है।

Advertisement

अक्षय की कंपनी का नाम Doorstep.co.uk 16 महीने में ही ब्रिटेन की 18 टॉप ऑनलाइन कंपनियों में शुमार हो गई है। खबरों के मुताबिक रुपारेलिया अपनी स्कूलिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करते हैं। जी न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक अक्षय ने दावा किया है कि बिजनेस शुरु करने के बाद उन्होंने अबतक 10 करोड़ पौंड की कीमत की जमीन का सौदा करवा चुके हैं।

Advertisement

खबरों के मुताबिक अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत 7 हजार पौंड उधार लेकर शुरु की थी। अक्षय ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स और मैथ्स की पढ़ाई की है। अक्षय के पिता कौशिक एक केयर वर्कर हैं और उनकी मां रेणुका मूक बधिर बच्चों को पढ़ाती हैं।