हाल ही में RBI ने 200 रुपए का नोट जारी किया है। हालांकि अब तक 200 रुपए के नोट बड़ी मात्रा में लोगों तक नहीं पहुंचे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है एटीएम। 200 रुपए के नोट अभी एटीएम से नहीं निकल रहे हैं ऐसे में लोगों तक उनकी कोई खास पहुंच नहीं है। वहीं अब ऐसी खबरें हैं कि साल 2017 के अंत तक 200 रुपए के नोट एटीएम से मिलने लगेंगे और सभी लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
कुछ बैंकों ने एटीएम कंपनियों से कह भी दिया है कि वे मशीनों को उसके उपयुक्त बनाने के लिए नए नोट का परीक्षण शुरू कर दें। हालांकि बैंकों को नए नोट की आपूर्ति नहीं हुई है। फिर भी वह एटीएम को 200 रुपए के नोटों के लिए री-कैलिबरेट कर रही हैं।
आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा था कि 200 रुपये के नोट की आपूर्ति जल्द शुरू कर दी जाएगी। लेकिन आरबीआई ने यह नहीं बताया है कि ये नोट पर्याप्त मात्रा में कब तक उपलब्ध हो जाएंगे।
एटीएम बनाने वाली कंपनियों ने कहा है कि उन्हें आरबीआई से 200 रुपये के नए नोट के अनुरूप एटीम में बदलाव करने के बारे में कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ बैंकों ने अनाधिकारिक रूप से उनसे कहा है कि वे नए नोट का परीक्षण शुरू कर दें, क्योंकि इसका आकार अलग है।
देश में कुल 2.25 लाख एटीएम मशीनें हैं, और अभी उन्हें नए नोट के अनुरूप बनाया जाना बाकी है। एटीएम को अनुकूल बनाने की पूरी प्रक्रिया 90 दिनों में पूरी होगी, और एटीएम का नियमित संचालन भी प्रभावित नहीं होगा। वहीं एटीएम को 200 रुपए के नोट के अनुकूल बनाए जाने के दौरान पूरी तरह चालू रहेंगे और उनमें से 100, 500 और 2000 के नोटों की आपूर्ति जारी रहेगी।"
एटीएम बनाने वाली अन्य कंपनियों में एनसीआर कॉर्पोरेशन है, जिसके पास 1,08,000 एटीएम मशीनें हैं। इसके अलावा बीआईटी पेमेंट्स है, जिसके पास 4,500 स्थापित मशीनें हैं। आपको बता दें कि आरबीआई ने 200 रुपए के नोट जारी होने से पहले ही सरकार को इस बात के लिए आगाह किया था कि नए नोटों को एटीएम के जरिए नहीं बल्कि बैंक या फिर आरबीआई के जरिए जारी जाए। नोटबंदी के दौरान भी नए नोटों के लिए एटीएम को री-कैलिबरेट किया गया था वहीं अब 200 के नोट के लिए भी मशीन में ऐसी ही री-कैलिबरेशन की जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान