केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को गोल्ड की ऑप्शन ट्रेडिंग को लॉन्च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर की गई है। जेटली का कहना है कि यह सोने के कारोबार को औपचारिक रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Advertisement

इस दौरान एमसीएक्स ने कहा कि वह जल्द ही सेबी से अन्य कमोडिटी में ट्रेडिंग की शुरुआत करने के लिए संपर्क करेगा। इसमें चांदी, कॉटन और क्रूड शामिल हो सकते हैं। ऑप्शन ट्रेडिंग एक किलो गोल्ड के साथ शुरू की जा सकती है। गौरतलब है कि मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने इसके लिए कुछ समय पहले इजाजत दी थी जिसके आधार पर एमसीएक्स इसकी शुरुआत कर रही है।

Advertisement

यह वायदा कारोबार की तरह का डेरिवेटिव्स प्रॉडक्ट होता है। लेकिन इसमें बायर का जोखिम सीमित लेकिन प्रॉफिट अनलिमिटेड होता है। फ्यूचर ट्रेडिंग में हेजिंग का विकल्प नहीं मिलता है लेकिन ऑप्शन में यह सुविधा है। एक तरह से इसमें कुछ प्रीमियम चुकाकर नुकसान का बीमा कवर मिलता है।