देश में दीपावली से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण या फिर बर्तन खरीदते हैं। ऐसे लोग जो इस इतने सक्षम नहीं है कि वह सोने-चांदी के बर्तन खरीद सकें वह स्टील, कांसे और पीतल के बर्तन खरीदते हैं। पर इस धनतेरस उन्हें स्टील के बर्तन खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
एंटी डंपिंग ड्यूटी
देश में स्टील के आयात पर कई तरह की रोक लगा दी गई है। खासकर कि चीन से आने वाली स्टील पर रोक है। इसे एंटी डंपिंग ड्यूटी के तौर पर देखा जा रहा है। देश में स्टील की डिमांड ज्यादा से ज्यादा बढ़ रही है। अब इस रोक के बाद स्टील के बर्तनों के दाम में तेजी आ सकती है।
20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी
खबरों के मुताबिक स्टील के बर्तनों में 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। अगर होलसेल में बर्तनों की बिक्री की बात की जाए तो अभी तक बर्तनों की बिक्री 50% तक कम हुई है। वहीं तमाम ट्रेडर्स ने बढ़ी हुई कीमतों के लिए जीएसटी को जिम्मेदार बताया है।
कीमत में 20% इजाफा
बढ़ी हुई कीमतों को असर सिर्फ उपभोक्ता ही नहीं बल्कि बाजार पर भी होगा। पिछले साल के मुकाबले बर्तन की कीमत में 20% इजाफा है, लेकिन डिमांड 50% कम हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि अभी ट्रेडर नोटबंदी और जीएसटी के असर से उबर नहीं पाए हैं और ग्राहक भी महंगे बर्तन खरीदने में कतरा रहे हैं, ऐसे में धनतेरस का व्यापार बहुत अच्छा होने की उम्मीद नहीं है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति