आज के दौर में सबसे कठिन काम है नौकरी खोजना। खासकर कि ऐसे लोगों के लिए जो या तो सेवा से रिटायर हो चुके हैं या फिर वह श्रमिक हैं। ऐसे लोगों को नौकरी बड़ी मुश्किल से मिलती है। पर अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे लोगों को नौकरी के लिए अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें अपने मोबाइल फोन के जरिए नौकरी मिल सकती है।
अर्पित प्रकाश माथुर नाम के एक व्यक्ति ने हाल ही में एक एप लॉन्च किया है जिससे रिटायर लोग घर बैठे नौकरी तलाश सकेंगे। इस एप का नाम 'कामकाज' है। यह एप इच्छुक उम्मीदवारों को कॉरपोरेट्स घरानों या उन लोगों से जोड़ता है, जहां लोग मदद के इच्छुक रहते हैं। कामकाज एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो आधुनिक इंटरएक्टिव एनालिटिक्स (लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले विश्लेषण) से उम्मीदवारों के लिए नौकरी की तलाश करने की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनाता है।
'कामकाज' के संस्थापक अर्पित प्रकाश माथुर ने कहा, "कामकाज एप के जरिए नौकरी की तलाश करने वाले आवेदकों और नियोक्ताओं दोनों को लाभ पहुंचा है।"
उन्होंने कहा, "इस मंच पर उम्मीदवार या नियोक्ता अपनी जरूरतों और आवश्यक क्षमताओं के संबंध में पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके अनुसार उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाता है, जिनके पास डिजिटल ज्ञान की कमी है। वह तय नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर इसमें अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस एप की लांचिंग से हमारा लक्ष्य नौकरी की तलाश करने के काम में क्रांति लाने का है।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग