गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल के बाद अब मध्यप्रदेश ने भी डीजल और पेट्रोल पर वैट घटा दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैट घटाने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 3 फीसदी और डीजल पर 5 फीसदी तक वैट घटाया है। इसके बाद से मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में 1.70 पैसे हो जाएगी और डीजल की कीमतें 4 फीसदी गिर जाएंगी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों की सरकारों से पेट्रो पदार्थों पर 5 फीसदी वैट घटाने की अपील की थी जिसके बाद अब चार राज्यों ने वैट में कटौती की है। पेट्रोल डीजल के दाम कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
हिमाचल प्रदेश की सरकार ने तेल की कीमतों को काबू में करने के लिए 1फीसदी वैट में कटौती की ऐलान किया है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से कम से कम 5 फीसदी तक वैट में कटौती करने की अपील की गई थी लेकिन हिमाचल में सिर्फ 1 फीसदी वैट में कटौती की गई है।
गुजरात सरकार के इस फैसले से राज्य में पेट्रोल की कीमत में 2.93 रुपए कम हो गईं। अब राज्य में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 67.03 रुपए होगी। इसी तरह राज्य में डीजल पर 4 फीसदी वैट की कटौती के बाद कीमतों में 2.72 पैसे की कमी आएगी और अब डीजल 60.77 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।
महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 2 रुपए और 1 रुपए की कमी का फैसला किया। आपको बता दें कि केंद्र ने राज्यों से 5 फीसदी वैट घटाने की अपील की थी। खबरें हैं कि गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वैट में कटौती करके तेल के दाम कर सकती है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने तेल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए की कटौती की थी। इस कटौती से केंद्र सरकार को हर वर्ष 26 हजार करोड़ रुपए का घाटा होगा।
केंद्र की एनडीए सरकार की ये कोशिश रहेगी कि देश में बीजेपी या एनडीए शासित राज्यों में तेल की कीमतों पर वैट जल्द से जल्द घटाया जाए ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिले। सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर अपील कर चुके हैं कि वह भी पेट्रोल-डीजल पर लिए जाने वाले स्टेट टैक्स में कटौती का ऐलान करें। अब यदि राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर अपने टैक्स में कटौती करती हैं तो आम आदमी को इन जरूरी इंधन की बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत मिलेगी।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति