टाटा के नए बॉस एन चंद्रशेखरन ने घाटे में चल रहे अपने टेलिकॉम बिजनेस के लिए समाधान ढूंढ लिया है। टाटा टेलिसर्विसेज अपने वायरलेस मोबाइल बिजनेस को सुनील भारती मित्‍तल की कंपनी भारती एयरटेल को बेचेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच 4 महीने से बातचीत चल रही है।

Advertisement

टाटा टेलिसर्विसेज के करीब 4 करोड़ ग्राहक भी एयरटेल को ट्रांसफर होंगे। टाटा टेलिसर्विसेज के पास देश के 19 सर्कस्‍ल में 800, 1800, 2100 मेगाहर्ट्ज (3G,4G)बैंड में कुल 180 मेगाहर्ट्ज स्‍पेक्‍ट्रम हैं। भारती एयरटेल टाटा के फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क का इस्‍तेमाल करने के लिए भी सौदे पर दस्‍तखत करेगी। टाटा सर्विसेज घाटा में चल रही थी। उसे स्‍पेक्‍ट्रम के लिए 10 हजार करोड़ रुपए अभी चुकाने हैं। कंपनी पर कर्ज का काफी बोझ है।

Advertisement

टाटा टेलिसर्विसेज के प्रस्‍तावों पर भारती बोर्ड में चर्चा चल रही है। आज रात इस बारे में औपचारिक ऐलान भी हो सकता है। टाटा टेलिसर्विसेज के वायरलेस मोबाइल बिजनेस के भारती एयरटेल में विलय के बाद यह ग्राहकों की संख्‍या और रेवेन्‍यू मार्केट शेयर के मामले में भी वोडाफोन-आइडिया को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी हो जाएगी। एयरटेल के पास भारत में करीब 28 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं।