बाबा राम देव की कंपनी पतंजलि एक बार फिर चौंकाने वाली है। बाबा की कंपनी अब चारा बिजनेस में उतरने जा रही है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि इससे पहले कॉस्मेटिक्स और टूथपेस्ट के क्षेत्र में तहलका मचा चुकी है। पतंजलि के तमाम प्रोडक्ट्स अब मध्यमवर्ग को ध्यान में रख कर तैयार किए जा रहे हैं वहीं अब बाबा रामदेव की नजरें किसानों पर हैं।
पंतजलि और अमूल के बीच करार
चारा बिजनेस में उतरते ही पतंजलि को बड़ा ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर देश की सबसे बड़ी दुग्ध कंपनी अमूल की तरफ से मिला है। पतंजलि फोराज के प्रमुख यशपाल आर्य ने इकोनॉमिक टाइम्स के बात करते हुए बताया कि, वह अमेरिका से मक्के का हरा चारा बनाने की एक तकनीक लेकर आए हैं जिससे गाय ज्यादा दूध देंगी।
किसानों को होगा लाभ
वहीं कंपनी किसानों को भी मक्का उगाने के लिए प्रेरित करेगी साथ ही मक्का उगाने वाले किसानों से संपर्क करके उनकी उपज को हरे चारे और अन्य कार्यों के लिए भी खरीदेगी। वहीं पतंजलि खुद भी मक्के का उत्पादन कर सकती है।
अमूल ने दिया पहला ऑर्डर
अमूल कंपनी पतंजलि के गुजरात स्थित हिम्मतनगर प्लांट से 10 हजार मीट्रिक टन चारा खरीदेगी। इसका शुरुआती ऑर्डर 6 करोड़ रुपए का है। इसके लिए दोनों पक्षों में समझौता हुआ है। आर्य ने बताया कि पतंजलि के इस चारे से इस गैप को भरने में मदद मिलेगी। डेयरी मालिकों को यह प्रॉडक्ट उसी रेट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें वह मार्केट से सूखा चारा खरीदते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान