दीपावली से पहले कार कंपनियों ने अपनी सेल्‍स को बढ़ाने के लिए कस्‍टमर्स के लिए कई स्‍पेशल ऑफर्स दे रही हैं। इस समय अलग-अलग मॉडल्‍स पर कंपनियों और डीलर्स द्वारा अपने प्रोडक्‍ट्स पर कैश डिस्‍काउंट से लेकर एक्‍सचेंज बोनस और ईजी फाइनेंस ऑफर दिया जा रहा है। यहां पर आपको जिन कार कंपनियों के बारे में बताएंगे उनमें से मुख्‍य रुप से मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, होंडा कोर्स, महिंद्रा और टाटा मोटर्स प्रमुख हैं।

Advertisement

हुंडई मोटर्स

हुंडई की ओर से दिवाली के मौके पर स्‍पेशल ऑफर्स पेश किए गए हैं। कंपनी की ओर से पेश की गई स्‍कीम्‍स का फायदा 19 अक्‍टूबर तक उठाया जा सकता है। बेनेफिट्स में कैश डिस्‍काउंट और एक्‍सचेंज बोनस शामिल है। ईऑन में 60 हजार रुपए तक का बेनेफिट मिल सकता है। तो वहीं एलिट आई 20 या आई 20 एक्टिव में 25 हजार रुपए तक का बेनेफिट, न्‍यू ग्रांड आई 10 में 80 हजार रुपए तक का बेनेफिट और ऑल न्‍यू एक्‍ससेंट में 50 हजार रुपए तक का बेनेफिट मिल सकता है।

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी के डीलरशिप पर आपको कई मॉडल्‍स जैसे अल्‍टो 800, अल्‍टो के 10, सेलेरियो और स्विफ्ट पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आपको अल्‍टो 800 में 55 हजार रुपए का फायदा, अल्‍टो के 10 में 47 हजार रुपए का फायदा, सेलेरिया में 44 हजार रुपए का डिस्‍काउंट, वैगनआर में 22 हजार रुपए तक का डिस्‍काउंट तो वहीं 29 हजार रुपए तक का एक्‍सचेंज बोनस, शिआज में 50 हजार रुपए का डिस्‍काउंट और 50 हजार रुपए तक का एक्‍सचेंज बोनस।

होंडा

होंडा की कारों पर भी स्‍पेशल कैश डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर्स 31 अक्‍टूबर तक जारी रहेगा। इसके साथ ही कंपनी एक कॉन्‍टेस्‍ट चला रही है जिसके तहत कस्‍टमर्स के पास अमेरिका स्‍पेस सेंटर, ग्रैड कैनल, लॉस एंजलिस, लॉस वेगास की ट्रिप का मौका मिलेगा। इसके लिए 1 सितम्‍बर से 31 अक्‍टूबर के बीच इनवॉयस या डिलिवरी होनी चाहिए। बाकी डिटेल होंडा कोर्स के शोरुम पर मिल सकती है।

होंडा की WR-V आपको 7,66,539 रुपए में शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। तो वहीं BRV में आपको 1 लाख रुपए का कैश डिस्‍काउंट मिल सकता है। जैज में आपको 42 हजार रुपए तक का ऑफर, अमेज में 50 हजार रुपए तक का ऑफर एवं सिटी में आपको 8,46,287 रुपए शुरुआती कीमत पर मिल सकती है।

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स के डीलरशिप पर नैनो, बोल्‍ट और जेस्‍ट पर ऑफर्स मिल रहे हैं। यहां नैनो, इंडिका और जेस्‍ट वेरिएंट्स पर 10 हजार रुपए से 15 हजार रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है। हालांकि टिआगो, टिगोर और हैक्‍सा की ज्‍यादा डिमांड होने की वजह से इन्‍हें बिना ऑफर्स के बेचा जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की नई कार नेक्‍सॉन पर भी कोई ऑफर नहीं है।

महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कारों जैसे केयूवी 100, टीयूवी 300, एक्‍सयूवी और स्‍कॉर्पियो पर डिस्‍काउंट ऑफर मिल रहे हैं। KUV100 में आपको 61 हजार रुपए का डिस्‍काउंट मिलेगा। तो वहीं TUV300 में 40 हजार रुपए का बेनेफिट, स्‍कॉर्पियो में 50 हजार रुपए तक का डिस्‍काउंट एवं XUV500 में 55 हजार रुपए तक डिस्‍काउंट मिल सकता है।

निसान की कार

निसान की ओर से दिवाली कॉर्निवल पेश किया जा चुका है। इसकी शुरुआत 7 अक्‍टूबर से शुरु हो गई है जो कि 10 अक्‍टूबर तक जारी रहेगी। इसमें 4 करोड़ रुपए का एशोयर्ड कैशबैक, फ्री इंश्‍योरेंस, 30 हजार रुपए तक का एक्‍सचेंज बोनस, 7.99 फीसदी की ब्‍याज दर पर फाइनेंस दिया जा रहा है। निसान की माइक्रा में 53 हजार रुपए का फायदा और साथ ही 20 हजार रुपए एडिशनल कैशबैक मिलेगा।

इसी तरह माइक्रा एक्टिव में 26 हजार रुपए तक का बेनेफिट, 20 हजार रुपए काएडिशनल कैशबैक और टरेनो में 87 हजार रुपए तक का बेनेफिट और 50 हजार रुपए का एडिशनल कैशबैक दिया जा रहा है। तो वहीं सनी में 10 हजार रुपए तक का फायदा हो रहा है।