देश के सबसे बड़े बैंक SBI (स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने अपने कस्‍टमर को राहत की खबर दी है। बैंक ने ग्राहकों को हाल में विलय हुए बैंकों की चेकबुक को 31 दिसंबर तक मान्‍य कर दिया है। यानी SBI के सभी सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के पुराने चेक 31 दिसंबर 2017 तक चल सकेंगे।

Advertisement

एसबीआई ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से बुधवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2017 से एसबीआई में स्‍टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्‍टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्‍टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्‍टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्‍टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।

Advertisement

31 दिसंबर से पहले चेकबुक के लिए करना होगा आवेदन

इस मान्‍यता को बढ़ाने के बाद भी बैंक ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि 31 दिसंबर से पहले नई चेकबुक के लिए आवेदन करना जरुरी है। 31 दिसंबर के बाद किसी भी सहायक बैंक या भारतीय महिला बैंक का पुराना चेक मान्‍य न‍हीं होगा। नई चेकबुक के लिए आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रांच में जाकर भी नई चेकबुक के लिए आवेदन किया जा सकता है।

30 सितंबर थी आखिरी तारीख

इसके पहले बैंक की तरफ से यह आदेश आया था कि सभी 6 बैंकों के चेक 30 सितम्‍बर के बाद जमा करने पर अवैद्य माने जाएंगे। इन स्‍टेट बैंक ऑफ बीकानेर, एंड जयपुर, स्‍टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्‍टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्‍टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्‍टेट बैंक ऑफ त्रणवकोर और भारतीय महिला बैंक सभी बैंकों के चेकों को अमान्‍य करने की हुई थी बात।

ऐसी है इन बैंकों की हिस्‍सेदारी

स्‍टेट बैंक ऑफ मैसूर में एसबीआई का 90 फीसदी हिस्‍सा था जबकि बीकानेर एंड जयपुर में 75.07 फीसदी था। त्रवणकोर में एसबीआई की हिस्‍सेदारी 79.09 फीसदी है।