देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77.52 अंकों की मजबूती के साथ 31,924.41 पर और निफ्टी 28.20 अंकों की मजबूती के साथ 10,016.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 63.93 अंकों की तेजी के साथ 31,910.82 पर खुला और 77.52 अंकों या 0.24 % गिरावट के साथ 31,924.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,994.77 के ऊपरी और 31,896.90 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 101.55 अंकों की तेजी के साथ 15,935.68 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 159.47 अंकों की तेजी के साथ 16,892.50 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.95 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,013.70 पर खुला और 28.20 अंकों या 0.28 % की मजबूती के साथ 10,016.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,034.00 के ऊपरी और 10,002.30 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के सभी 19 सेक्टरों में केवल दो में गिरावट रही। तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता सेवाएं (0.98 %), ऊर्जा (0.86 %), बिजली (0.85 %), दूरसंचार (0.83 %) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.71 %) रहे। गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.97 %) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.24 %) शामिल रहे।
More Articles
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?