GST को लेकर पहले व्यापारियों और अब ट्रक चालकों ने सरकार को चेतावनी दी है। ट्रक चालकों ने पेट्रो पदार्थों की कीमतों को जीएसटी के तहत लाने के लिए सोमवार यानि की आज से हड़ताल का एलान किया है। अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस तेल की कीमतों को जीएसटी के तहत लाने को लेकर हड़ताल पर है।