नोबेल समिति ने नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। अर्थशास्त्र का नोबेल रिचर्ड थेलर को दिया गया है। रिचर्ड थेलर वह व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत में नोटबंदी की तारीफ की थी। रिचर्ड थेलर ने भारत में नोटबंदी होने पर ट्वीट किया था।

Advertisement

रघुराम राजन का नाम भी था शामिल

दिलचस्प बात ये भी है कि नोबेल पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में रघुराम राजन का भी नाम शामल था। रघुराम राजन ने नोटबंदी तीखी आलोचना की थी। हालांकि रघुराम राजन ने कभी नहीं कहा कि वह नोटबंदी के खिलाफ थे उन्होंने इसे लागू करने के तरीके पर ऐतराज जताया था।

नोटबंदी का किया समर्थन

रिचर्ड थेलर ने नोटबंदी के ऐलान के बाद ट्वीट कर फैसले की तारीफ की थी। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि सरकार 2000 का नोट भी ला रही है, तो उन्होंने इस फैसले की आलोचना भी की थी, थेलर ने ट्वीट किया था कि यह वह नीति है जिसका मैंने लंबे समय से समर्थन किया है. कैशलेस की ओर ये पहला कदम है।

नोटबंदी-जीएसटी को लेकर निशाने पर सरकार

आपको बता दें कि, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर ही इन दिनों मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. विपक्ष का आरोप है कि नोटबंदी के कारण ही जीडीपी में गिरावट आई है। विपक्ष के अलावा बीजेपी के दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है।

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत

सरकार की ओर से वित्तमंत्री अरुण जेटली और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी का खुले तौर पर समर्थन किया है। हाल ही में पीएम ने एक कार्यक्रम में कहा था कि एक-दो क्वार्टर में आंकड़े कम आने से अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है।