जियो की जब से मार्केट में एंट्री हुई है बाकी टेलिकॉम कंपनियों को भी अपने प्‍लान्‍स में काफी बदलाव करने पड़ चुके हैं। फ्री कॉलिंग शुरु करके जियो ने इंडस्‍ट्री में क्रांति की शुरुआत कर दी थी। जानने वाली बात यह है कि जियो फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा को अपने कुछ यूजर्स के लिए बंद भी कर सकता है।

Advertisement

गैजेट्स नाउ न्‍यूज वेब पोर्टल के अनुसार जियो ने कहा है कि दिन में 300 मिनट कॉलिंग के बाद उसके पास फ्री वॉइस कॉल बंद करने का अधिकार है अगर जियो नंबर का कमर्शियल या फ्रॉड में यूज किया जा रहा हो।

Advertisement

क्‍या है कमर्शियल यूज

रिलायंस जियो ने कहा कि रोजाना 300 मिनट से ज्‍यादा कॉल होने पर या सप्‍ताह में 1200 मिनट से ज्‍यादा कॉलिंग पर या एक महीने में 3000 मिनट से ज्‍यादा कॉलिंग होने पर जियो उसे कमर्शियल यूज समझ सकता है।

पोस्‍टपेड और प्रीपेड पेज पर बताया गया है नियम और शर्त

पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि जियो ने इसका जिक्र पोस्‍टपेड और प्रीपेड पेज के नियम और शर्तों में किया है। जियो के अनुसार यह प्‍लान केवल पर्सनल यूज के लिए है। अगर उसे पता चलता है कि प्‍लान का कमर्शियल यूज हो रहा है तो रिलायंस जियो लिमिटेड के पास फ्री कॉलिंग सर्विस बंद करने के अधिकार हैं।

अभी तक नहीं आया है कोई केस

रिलायंस जियो के अनुसार अभी तक कंपनी ने ऐसा कोई भी केस नहीं पकड़ा है, कंपनी के पास यह पता करने का तंत्र मौजूद है कि जियो नंबर का पर्सनल यूज हो रहा है या कमर्शियल। अगर कोई यूजर ऐसा करता है तो कंपनी उस यूजर से बात करेगी और जानकारी क्रॉस चेक करेगी। सर्विसेज जारी रखने के लिए प्रीपेड यूजर्स को रिचार्ज कराना होगा। जियो एग्जिक्‍यूटिव ने रिचार्ज के बारे में जानकारी नहीं दी।