रेल यात्रियों को मार्च 2018 तक ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर सर्विस चार्ज पर छूट जारी रहेगी। सरकार ने पिछले साल नवंबर में नोटबंदी के बाद से बुकिंग के डिजिटल माध्यम को प्रोत्साहित करने के लिए सेवा शुल्क से छूट दे दी थी। बाद में इस सुविधा को 3 जून और फिर 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था।
आईआरसीटीसी के माध्यम से ट्रेनों के टिकट बुक करने पर सर्विस चार्ज 20 से 40 रुपये के बीच लगता है। आईआरसीटीसी को दिए निर्देश में रेलवे बोर्ड ने सुविधा को अगले वर्ष मार्च तक बढ़ाने को कहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि IRCTC का 33 फीसदी रेवन्यू ऑनलाइन बुकिंग्स पर मिले सर्विस चार्ज से आता है।
पिछले वित्तीय वर्ष में आईआरसीटीसी को 1500 करोड़ रुपये की आय हुई थी। इसमें से 540 करोड़ रुपये टिकट बुकिंग से आए थे। 23 नवंबर 2016 से लेकर 28 फरवरी 2017 तक रेलवे ने सर्विस चार्ज और सर्विस टैक्स के रूप में टिकट बुकिंग पर यात्रियों से 184 करोड़ रुपये नहीं लिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान