तमिलनाडु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने कहा कि शुक्रवार के बाद से कोई भी नई तमिल फिल्म तब तक जारी नहीं होगी जब तक कि राज्य सरकार जीएसटी के अलावा 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर नहीं हटा देती।
प्रोड्यूसर्स काउंसिल के अध्यक्ष विशाल ने एक बयान में कहा, "अगले चरण की कार्रवाई की चर्चा करने के लिए एक बैठक होगी।" उन्होंने कहा, "इस सप्ताह कोई भी नई तमिल फिल्म रिलीज नहीं होगी, क्योंकि हमें लगता है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अलावा अतिरिक्त 10 प्रतिशत लोकल बॉडी एंटरटेंमेंट टैक्स (एलबीईटी) उद्योग को बर्बाद कर देगा।"
मल्टीप्लेक्सिज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने मंगलवार को पीवीआर और आईएनओएक्स जैसे मल्टीप्लेक्सिज को दोहरे कराधान के खिलाफ मल्टीप्लेक्स बंद रखने का निर्देश दिया।
एमएआई से जारी बयान के मुताबिक, "चेन्नई में मौजूद सभी मल्टीप्लेक्सिज ने घोषणा की है कि वे बुधवार से हड़ताल पर जा रहे हैं।" विशाल ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा, "विभिन्न हितधारक पहले ही अपनी स्थिति सरकार को समझा चुके हैं। दुर्भाग्य से, टिकट की कीमतों को नियंत्रित किए बिना 10 प्रतिशत कर लगाया गया है। इससे निर्माताओं का नुकसान बढ़ेगा। साथ ही भ्रम की स्थिति में इजाफा होगा।"
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति