केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है और जो दिया कि 'लोगों के हित में' पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाया जाए।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक आधिकारिक समारोह से इतर पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार ने GST काउंसिल से पेट्रोलियम सेक्टर को नई कराधान व्यवस्था (GST) के अधीन लाने पर विचार के लिए कहा है।
उन्होंने कहा, "हम GST काउंसिल से अपील करते हैं कि पेट्रोलियम पदार्थो पर GST लगाया जाए, जिससे लोगों के हितों की रक्षा होगी। इससे राज्य और केंद्र सरकार के हितों की भी रक्षा होगी।"
प्रधान ने राज्यों को एक संतुलित मॉडल अपनाने की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि लोगों को बिना प्रभावित किए टैक्स वसूला जा सके।
उन्होंने कहा, "अमेरिका में चक्रवाती तूफान इरमा और हार्वे की वजह से बाजार अस्थिर हुआ और हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। कीमतों में कमी आएगी, वास्तव में दो दिनों के दौरान कीमतों में कमी आई भी है।"
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित