अब शराब खरीदने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होगा। केंद्र सरकार की तरफ से बैंक, पैन, मोबाइल, एलपीजी समेत तमाम चीजों के लिए आधार जरूरी कर दिया है वहीं अब एक राज्य सरकार ने शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया है।
दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में अब अगर आप शराब खरीद रहे हैं तो आपको आधार कार्ड दिखाना पड़ सकता है। तेलंगाना एक्साइज विभाग ने नया नियम बनाया है जिसमें अगर आपको हैदराबाद में शराब खरीदना है तो उसके लिए पहले आधार कार्ड दिखाना होगा।
इस नियम के बाद अब पब, डिस्को और बार में 18 साल से कम उम्र के युवक-युवतियों को एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं डिस्कों में यदि एंट्री मिलती है तो उन्हें शराब नहीं दी जाएगी। ऐसा हैदराबाद में बढ़ते हुए अपराध पर लगाम लगाने के लिए किया गया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों हैदराबाद में एक 17 साल के छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की की हत्या कर दी थी जिसके बाद हैदराबाद के सभी पब में ये निर्देश जारी किए गए कि 21 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही डिस्को में नाबालिगों को शराब नहीं दिया जाएगा।
आपको बता दें कि सरकार, हर सरकारी दस्तावेज से धीरे-धीरे आधार को जोड़ रही है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एलपीजी, राशन कार्ड, छात्रवृत्ति के लिए आदि में आधार को जरूरी कर दिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग