कारोबार को सफल बनाने की दिशा में मोदी सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है। इसके तहत कंपनी इनकॉरपोरेट करते वक्त ही PAN और TAN अलॉट किए जाएंगे। यानी कि कोई भी बिजनेसमैन रियल टाइम में पैन और टैन ले सकेगा। इस कदम से बिजनेसमैन को कंपनी इनकॉरपोरेट उसका ऑपरेशन शुरु करने का टाइम काफी घट जाएगा।
देश में बिजनेस शुरु करने के लिए कम से कम समय लगे, इसके लिए पैन और टैन को रियल टाइम में इश्यू करने की तैयारी है। इस संबंध में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स और मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स काम कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि रियल टाइम इश्यू करने का प्रोसेस जल्द शुरु हो जाएगा।
बिजनेसमैन की यह बहुत दिनों से मांग थी। सरकार का यह कदम ईज ऑफ इूइंग बिजनेस को बूस्ट करेगा। अभी कंपनी इनकॉरपोरेशन के बाद PAN और TAN लेने में कम से कम 15 दिन का समय लगता है। रियल टाइम होने से बिजनेसमैन के लिए बिजनेस शुरु करना बेहद आसान हो जाएगा।
रियल टाइम पैन और टैन बनने से कंपनी इनकॉरपोरेट होने के बाद बैंक अकाउंट खोलने से लेकर दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। जिसका फायदा बिजनेस ऑपरेशन शुरु करने में मिलेगा।
जब कोई बिजनेसमैन कोई कंपनी खोलता है तो उसे एक परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) अपनी इनकम डिटेल्स शेयर करने के लिए बनवाना होता है। इसी तरह कोई कंपनी टैक्स कलेक्ट करती है तो उसके लिए टैक्स डिडक्शन एंड कलेक्शन अकाउंट नंबर (TAN) लेना होता है। जिसके आधार पर वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को डाटा शेयर करती है। रियल टाइम पैन और टैन मिलने से कंपनी के लिए अपना बिजनेस जल्द से शुरु करना आसान हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान