शॉपिंग करने का इंतजार बस खत्‍म होने वाला है क्‍योंकि शुरु होने वाली है अमेजन की 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल 2017। जिसमें आप बड़े-बड़े ब्रॉन्‍ड के लगभग सभी चीजें खरीद सकते हैं। इस अमेजन सेल में आप इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स प्रोडक्‍ट जैसे मोबाइल, कैमरे के साथ-साथ फैशन की सारी चीजें, कपड़े, शूज, कॉस्‍मैटिक की चीजें ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर किचन का सामान, डेकोरेशन की चीजें और बच्‍चों के लिए सभी चीजें सस्‍ते दामों पर प्राप्‍त कर सकते हैं।

Advertisement

प्राइम मेंबर 20 सितम्‍बर से कर सकते हैं शॉपिंग

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल वैसे तो 21 सितम्‍बर से शुरु हो रही है और 24 सितम्‍बर को खत्‍म हो रही है। लेकिन प्राइम मेंबर 20 सितम्‍बर से ही इस सेल का हिस्‍सा बन कर शॉपिंग कर सकते हैं। 20 सितम्‍बर को दोपहर 12 बजे से कस्‍टमर अपनी शॉपिंग शुरु कर सकते हैं।

नो कॉस्‍ट EMI

आपको बता दें कि अमेजन के इस सेल में आपको कोई भी सामान नो कॉस्‍ट ईएमआई पर प्राप्‍त हो जाएगा। जिससे आपको ईएमआई पर कोई ब्‍याज नहीं देनी होगी। इस तरह से आपके पैसों की काफी बचत भी हो सकती है।

HDFC डेबिट/ क्रेडिट कार्ड पर 10% कैशबैक

अगर आप एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड होल्‍डर हैं तो आपके लिए यह फायदेमंद साबित होगा। आपको यहां पर हर खरीददारी में 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। जिसमें आप बड़ी बचत कर सकते हैं।

4 दिन में 40,000 रुपए का ऑफर

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि अमेजन 4 दिन में 40,000 रुपए का ऑफर दे रहा है। यानी कि आप भी अमेजन से ऑनलाइन शॉपिंग करके इन ऑफर्स को प्राप्‍त कर सकते हैं। यहां पर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स में जहां 60% का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है तो वहीं अमेजन फैशन में 70% का डिस्‍काउंट मिल रहा है। तो वहीं घरेलू उपयोग की चीजों में भी 70 प्रतिशत का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

एक्‍सचेंज ऑफर्स

एक ओर जहां अमेजन एक्‍सक्‍लूसिव पर 6,000 रुपए तक का ऑफर्स मिल रहा है। तो वहीं अमेजन के एक्‍सचेंज ऑफर के अंतर्गत आप मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन और रिफ्रजरेटर में आपको एक्‍सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

मोबाइल में 40% का ऑफर

बड़ी-बड़ी कंपनियों के मोबाइल फोन जैसे कि सैमसंग, लीनोवो, मोटोरोला, माइक्रोमैक्‍स और नोकिया जैसे कंपनियों के मोबाइल फोन में आपको 40 प्रतिशत तक डिस्‍काउंट इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में मिल सकता है।