अभी तक आपको पेमेंट बैंक की सुविधा या तो बैंक से या फिर डिजिटल एप से प्राप्त हो रही थी, लेकिन अब आपको यह सुविधा भारतीय पोस्ट ऑफिस के द्वारा भी प्रदान की जाएगी। भारत पोस्ट पेमेंट्स बैंक 2018 के अंत तक सभी 1.55 लाख डाकघरों और 3 लाख कर्मचारियों के माध्यम से अपनी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार हो रहा है, जो पहुंच के मामले में भारत का दूसरा सबसे बड़ा भुगतान बैंक बनाएगा।
IPPB के अधिकारी एपी सिंह के अनुसार हम मार्च 2018 तक हर जिले में पोस्ट बैंक पदचिह्न बनाएंगे, और कैलेंडर वर्ष के अंत तक, सभी 1.55 लाख डाकघर और हर डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक को भुगतान समाधानों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होने बताया कि निजी क्षेत्र में, इस साल जनवरी में एयरटेल के द्वारा शुरु की गई पेमेंट बैंक की सुविधा की पहुंच 2.5 लाख दुकानदारों तक है। आईपीपीबी 25,000 रुपये से 5000 रुपये तक की रकम पर 4.5 फीसदी की ब्याज दर और 25,000-50,000 रुपये पर 5 फीसदी और 50,000-1 लाख रुपये पर 5.5 फीसदी ब्याज देता है। भुगतान बैंक व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों से प्रति खाते 1 लाख रुपये तक की जमा राशि स्वीकार कर सकते हैं।
बैंकिंग का यह नया मॉडल व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों की बैंकिंग जरुरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल फर्मों, सुपरमार्केट चेन और अन्य को अनुमति देता है। यह एक विभेदित बैंक के रुप में स्थापित किया जाएगा, और अपनी गतिविधियों को पेमेंट सर्विस, इंटरनेट सर्विस और मोबाइल सर्विस की सुविधा प्रदान करेगा।
एपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 के अंत तक उसके सभी तीन लाख कर्मचारी यह सेवा देने लगेंगे। इसके बाद पहुंच के मामले में यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा भुगतान बैंक होगा। मार्च 2018 तक हमारा पोस्ट बैंक देश के हर जिले में होगा।
पेमेंट बैंक छोटे प्रकार के बैंक होते हैं, तो मुख्य रुप से मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाते हैं। इसमें सुविधाओं का लाभ लेने के लिए परंपरागत रुप से बैंक ब्रांच तक पहुंचने की जरुरत नहीं होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान