माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के लिए फैसले लेनी वाली शीर्ष इकाई जीएसटी परिषद की आज 21वीं बैठक हैदराबाद में शुरु हो गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली यह परिषद आज लक्जरी और मध्यम आकार की कारों पर जीएसटी उपकर वृद्धि समेत कई अन्य मु्द्दों पर विचार करेगी।
उल्लेखनीय है कि इस परिषद में केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली के अलावा अन्य सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री या प्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक से पहले आंध्रप्रदेश के वित्त मंत्री वाई. रामकृष्णाडु ने कहा कि हम राज्य की उन मांगों को बैठक में रखेंगे जो हम पहले भी उठाते रहे हैं।
जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद आरंभिक अनुमान के अनुसार राज्य के राजस्व में 2,900 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। रामकृष्णाडु ने कहा कि उन्होंने परिषद से सरकारी परियोजनाओं के लिए कर दर को उदार रखने के लिए कहा है क्योंकि आज की तारीख में करीब 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का क्रियान्वयन चल रहा है।
रामकृष्णाडु की बात का समर्थन करते हुए तेलंगाना के वित्त मंत्री ई. राजेंदर ने कहा कि राज्य ने 33 वस्तुओं पर कर दर कम करने के लिए कहा है। बीड़ी, ग्रेनाइट और हथकरघा उत्पाद इत्यादि कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन पर राज्य ने कर कम करने का अनुरोध किया है। राजेंदर ने कहा कि तेलंगाना एक नया राज्य है। राज्य सरकार की कुछ परियोजनाओं पर कर का बोझ बजट और संशोधित अनुमानों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
आज की बैठक में लक्जरी और मध्यम आकार की कारों पर जीएसटी उपकर की दर को 25% किए जाने पर फैसले समेत कई अन्य वस्तुओं पर कर विसंगति को दूर करने के बारे में निर्णय किया जाएगा। परिषद की पांच अगस्त को हुई पिछली बैठक में कारों पर उपकर की दर को बढ़ाकर 25% करने पर विचार विमर्श किया गया था, वर्तमान में यह दर 15% है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग