भारतीय एंप्लाई के लिए यह एक खुशखबरी है अब उन्हे पिता बनने पर छुट्टी लेने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि कंपनी उन्हें खुद यह छुट्टी अपनी ओर से दे रही है। अभी तक भारत में सिर्फ मैटरनिटी लीव दी जाती रही है लेकिन अब यहां पर भी कुछ कंपनियां पैटरनिटी लीव यानी कि पिता बनने पर छुट्टी देने की शुरुआत कर रही हैं।
जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया ने पिता बनने वाले पुरुषों के लिए पितृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। इस नए इनिशटिव के तहत पिता बनने पर अब इस कंपनी के कर्मचारी 8 सप्ताह यानी 2 महीने तक पितृत्व अवकाश ले पाएंगे। तो यहीं यह कंपनी पिछले कई सालों से अपने महिला कर्मचारियों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश दे रही है।
कंपनी के एचआर हेड इंद्रजीत सेनगुप्ता का कहना है कि कर्मचारियों के जीवन और काम में बेहतर तालमेल उनकी पहली प्राथमिकता है। कंपनी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर राम शुक्ला कहते हैं कि बच्चे के जन्म के बाद मां को काफी देखभाल और प्यार की आवश्यकता होती है। एक पुरुष अपनी पत्नी की कई तरीके से मदद कर सकता है। जिससे मां की आधी जिम्मेदारी कम हो जाती है।
कंपनी का कहना है कि एक पति के तौर पर भी पुरुष जन्म के शुरुआती सप्ताह में तनाव झेल रही पत्नी के तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसी वजह से 8 सप्ताह का पितृत्व अवकाश देने का फैसला किया गया है ताकि कर्मचारी एक पिता के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
आपको बता दें कि गूगल, जॉनसन एण्ड जॉनसन जैसी कई कंपनियां हैं जो कि अन्य देशों में पैटरनिटी लीव अपने इंप्लाई को देती हैं लेकिन भारत में अभी तक इसका चलन नहीं था। जोकि अब जॉनसन एण्ड जॉनसन ने शुरु कर दिया है। हो सकता है अब अन्य कंपनियां भी इस पर विचार करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान