जियो, एयरटेल और वोडाफोन को मात देने के लिए बीएसएनएल ने एक नए प्लान को लॉन्च किया है। जिसके अंतर्गत हर रोज 1 जीबी डाटा और 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 4 सितम्बर से लागू यह प्लान आपको 429 रुपए में मिलेगा। माना जा रहा है कि यह प्लान अभी तक का बाजार में उपलब्ध सबसे कॉम्पिटेटिव प्लान है।
कस्टमर्स को यह प्लान केवल 429 रुपए में 90 दिनों की अवधि के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 90 जीबी डाटा, 1 जीबी प्रतिदिन की दर से मिलेगा। केरल को छोड़कर यह प्लान पूरे देश में लागू हो गया है।
वाइस केंद्रित प्लान 429 रुपए में उपलब्ध है। इस तरह 143 रुपए में किसी भी नेटवर्क पर प्रति माह अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी वॉयस कॉल और रोज 1 जीबी डाटा का लाभ कस्टमर ले सकते हैं।
वोडाफोन 399 रुपए में 84 दिन का प्लान लेकर आई है। हालांकि रोमिंग में आउटगोइंग इसमें फ्री नहीं है। एयरटेल 399 रुपए में रोज 1 जीबी डाटा दे रहा है। BSNL ने इसके पहले 298 रुपए में 56 दिनों तक रोजाना एक जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग का पैक पेश किया था।
आपको बता दें कि फ्री सर्विस से मार्केट में धूम मचाने वाला जियो सबसे पहले 399 रुपए के ऑफर पेश किया था। इसके तहत 84 दिनों तक कॉलिंग, एमसएमएस और रोमिंग के साथ रोज एक जीबी 4जी डाटा फ्री में मिल रहा है। कंपनी इस पैक में लाइव टीवी भी दे रही है जो अभी तक और किसी ने नहीं पेश किया है।
आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह नया प्लान केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान