चीन ने सोमवार को ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग व आदान-प्रदान के लिए 50 करोड़ युआन (7.6 करोड़ डॉलर) देने की घोषणा की। चीन ने यह भी कहा कि वह 'न्यू डेवलपमेंट बैंक' को 40 लाख डॉलर आवंटित करेगा।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नौवें ब्रिक्स सम्मलेन के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, "मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि चीन ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका) देशों के लिए आर्थिक और तकनीकी सहयोग की योजना के पहले चरण के लिए 50 करोड़ युआन का योगदान देना चाहता है।" राष्ट्रपति ने कहा, "चीन 'न्यू डेवलपमेंट बैंक' के दीर्घकालिक विकास के लिए 40 लाख डॉलर का योगदान देगा।"
वहीं ब्रिक्स सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे पीएम मोदी ने कहा कि, आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। इसके साथ ही शांति, विकास के लिए सहयोग जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे केन्द्रीय बैंकों को अपनी क्षमताओं को और मजबूत करना चाहिए। रिजर्व व्यवस्था और आईएमएफ के बीच सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि हम गरीबी उन्मूलन के लिए मिशन-मोड में हैं। स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल, खाद्य सुरक्षा, लिंग समानता, ऊर्जा, शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम काम कर रहे हैं। कौशल, स्वास्थ्य, बुनियादी, विनिर्माण और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री देशों ने ब्रिक्स और अफ्रीकी देशों के बीच क्षमता निर्माण के लिए सहयोग का स्वागत किया।
साल 2016 के 15-16 अक्टूबर में गोवा ब्रिक्स समिट की वार्ता को जारी रखते हए प्रधानमंत्री ने स्मार्ट शहरों, शहरीकरण और आपदा प्रबंधन में सहयोग का ट्रैक बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर एक मजबूत ब्रिक्स साझेदारी, विकास को बढ़ावा देने, एसडीजी की पारदर्शिता और समर्थन को बढ़ावा देगी।
पीएम ने कहा कि हमने अपने देश में काले धन के खिलाफ जंग छेड़ी है, हमारा लक्ष्य स्मार्ट सिटी, स्वास्थय, विकास, शिक्षा में सुधार लाना है। ब्रिक्स बैंक ने कर्ज देना शुरू कर दिया है, जिसका सही उपयोग होना चाहिए, मोदी ने कहा कि हमारा देश युवा है यही हमारी ताकत है, हमने गरीबी से लड़ने के लिए सफाई का अभियान छेड़ा है, पीएम ने कहा कि ब्रिक्स की मजबूत पार्टनरशिप से ही विकास होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान