आरबीआई ने पिछले हफ्ते 200 रुपये के नोट जारी किए थे। लेकिन इसे अभी एटीएम के जरिए लोगों तक पहुंचने में दो-तीन महीने का वक्त लग सकता है। इसके जरिए एटीएम को पहले उपयुक्त बनाया जाएगा।
कुछ बैंकों ने एटीएम कंपनियों से कह भी दिया है कि वे मशीनों को उसके उपयुक्त बनाने के लिए नए नोट का परीक्षण शुरू कर दें। यद्यपि बैंकों को नए नोट की आपूर्ति नहीं हुई है। पिछले साल नवंबर में की गई नोटबंदी के बाद बैंकों ने एटीएम मशीनों को नए नोटों के उपयुक्त कराया था।
आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा था कि 200 रुपये के नोट की आपूर्ति जल्द शुरू कर दी जाएगी। लेकिन आरबीआई ने यह नहीं बताया है कि ये नोट पर्याप्त मात्रा में कबतक उपलब्ध हो जाएंगे।
एटीएम बनाने वाली कंपनियों ने कहा है कि उन्हें आरबीआई से 200 रुपये के नए नोट के अनुरूप एटीम में बदलाव करने के बारे में कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ बैंकों ने अनाधिकारिक रूप से उनसे कहा है कि वे नए नोट का परीक्षण शुरू कर दें, क्योंकि इसका आकार अलग है।
देश में कुल 2.25 लाख एटीएम मशीनें हैं, और अभी उन्हें नए नोट के अनुरूप बनाया जाना बाकी है। एटीएम को अनुकूल बनाने की पूरी प्रक्रिया 90 दिनों में पूरी होगी, और एटीएम का नियमित संचालन प्रभावित नहीं होगा। असल में, एटीएम अनुकूल बनाए जाने के दौरान पूरी तरह चालू रहेंगे और उनमें से 100, 500 और 2000 के नोटों की आपूर्ति जारी रहेगी।"
आपको बता दें कि आरबीआई ने 200 रुपए के नोट जारी होने से पहले ही सरकार को इस बात के लिए आगाह किया था कि नए नोटों को एटीएम के जरिए नहीं बल्कि बैंक या फिर आरबीआई के जरिए जारी जाए। नोटबंदी के दौरान भी नए नोटों के लिए एटीएम को री-कैलिबरेट किया गया था वहीं अब 200 के नोट के लिए भी मशीन में ऐसी ही री-कैलिबरेशन की जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान