भारतीय रिजर्व बैंक 40 अन्‍य बड़े लोन डिफॉल्‍टर्स की दूसरी लिस्‍ट बना रहा है। यह लिस्‍ट सितम्‍बर में जारी की जा सकती है। इस लिस्‍ट में विडियोकॉन, कॉस्‍टेक्‍स टेक्‍नोलॉजी, वीजा स्‍टील सहित और भी कंपनियां शामिल हैं। इसके पहले आरबीआई ने 12 डिफॉल्‍टर्स की पहली लिस्‍ट बैंकों को भेज चुके हैं।

Advertisement

चार महीने के अंदर होगी कार्रवाई

बैंकों को चार महीने के अंदर इन सभी डिफॉल्‍टर्स पर इंसॉलवेंसी और बैंकरप्‍सी कोड के तहत कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही आरबीआई लेंडर्स को यह भी सलाह दे सकता है कि वे इन कंपनियों का मामला बैंकरप्‍सी की कार्रवाई के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रीब्‍यूनल में ले जाएं।

वीजा स्‍टील और विडियोकॉन का गिरा शेयर

बताया जा रहा है कि इस लिस्‍ट में अधिकर कंपनिया इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और पावर सेक्‍टर्स की हैं। तो वहीं यह खबर आने के बाद मंगलवार को इस वीजा स्‍टील का शेयर 1.24 फीसदी गिरकर 19.09 रुपए पर आ गया। वहीं विडियोकॉन का शेयर 3 फीसदी गिरकर 18.35 रुपए पर आ गया। पिछले तीन महीने में वीडियोकॉन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 60 फीसदी गिरकर 18.35 रुपए पर आ गया। पिछले तीन महीने में विडियोकॉन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 60 फीसदी तक कम हो चुका है।

सभी बैंकों को मिली है लिस्‍ट

सभी बैंकों को एक अलग लिस्‍ट मिली है जिसमें डिफॉल्‍टर्स के नाम हैं। हालांकि कर्ज का पूरा आंकड़ा अभी तक साफ नहीं हुआ है लेकिन नॉन परफॉर्मिंग एसेट में इन कर्जों से एक तिहाई और अधिक बढ़त के अनुमान हैं। मौजूदा समय में बैंको का करीब 7.7 लाख करोड़ रुपए का कर्ज एनपीए के रुप में है जो कि पूरे कर्ज का 9.3 फीसदी है। इस मामले में कर्ज 3000 करोड़ से 5000 करोड़ रुपए तक का है।