एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत मिलने और बिजली, बैंकिंग तथा पूंजी सामान से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली की बिकवाली निकलने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 150 अंक गिर गया। निफ्टी भी दबाव में रहा और 9,900 अंक से नीचे आ गया।
बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 150.20 अंक यानी 0.47 प्रतिशत घटकर 31,600.62 अंक रह गया। इससे पहले पिछले चार सत्रों के दौरान सेंसेक्स में करीब 500 अंक की तेजी दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज बिकवाली दबाव के चलते शुरुआती दौर में 44.80 अंक यानी 0.45 प्रतिशत घटकर 9,900 अंक से नीचे उतरकर 9,868 अंक पर आ गया।
शेयर ब्रोकरों के मुताबिक एशियाई बाजारों में नरमी का रुख बनने से घरेलू बाजारों में भी मुनाफा वसूली का जोर रहा। उत्तरी कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से मिसाइल दागने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से एशियाई बाजारों में आज गिरावट का रुख रहा। एनटीपीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, अडाणी पोट्र्स, भारती एयरटेल, सिप्ला, कोल इंडिया, कोटक बैंक, ओएनजीसी सहित विभिन्न शेयरों में 3.09 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में जापान निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.61 प्रतिशत, हांग कांग का हेंग सेंग इंडेक्स 0.42 प्रतिशत गिर गया जबकि शंघाई का कंपोजिट सूचकांक भी इस दौरान 0.01 प्रतिशत नीचे रहा। अमेरिका का डाउ जोंस सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति पर 0.02 प्रतिशत नीचे रहा।
More Articles
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?