पेटीएम की निरंतर ग्रोथ और पापुलरटी के चलते पेटीएम ने एक और नया कदम उठाया है जिसके चलते अब आप पेटीएम पेमेंट बैंक में लाइव काम कर सकते हैं। साथ ही यहां पर आप अपना बचत खाता भी खोल सकते हैं। पेटीएम कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए पेमेंट बैंक को लाइव कर दिया है जिससे अब पेटीएम पेमेंट बैंक में काम करना और भी आसान हो गया है।

Advertisement

बीटा एप पर मिलेगी सेवा

पेटीएम पेमेंट बैंक की सेवा अभी सिर्फ बीटा एप पर मिलेगी। पेटीएम यूजर्स को इस पेटीएम पेमेंट्स बैंक को यूज करने के लिए पेटीएम एप का बीटा वर्जन 6.0 डाउनलोड करना पड़ेगा। आपको बता दें कि पेटीएम पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट वही लोग यूज कर सकते हैं जो पेटीएम द्वारा वेरिफाइड यूजर होंगे।

आधार और पैन को कराना होगा वेरिफाई

यूजर्स को सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड को वेरिफाई कराना होगा और जिन ग्राहकों का अकाउंट केवाइसी द्वारा वेरिफाइड नहीं होगा उन्‍हे एप में पेमेंट बैंक नजर नहीं आएगा।

बीटा एप भी करना होगा डाउनलोड

पेटीएम के उपभोक्‍ताओं को अपना अकाउंट खोलने के लिए पेटीएम पेमेंट एप का बीटा वर्जन 6.0 डाउनलोड करना होगा, इसके बाद अपने सारे क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा और फिर प्रोफाइल सेक्‍शन में जाना होगा।

प्रोफाइल सेक्‍शन में जाने के बाद यूजर्स को माय सेविंग अकाउंट मेन्‍यू नजर आएगा, इसे क्लिक कर स्‍टेप्‍स फॉलो करना होगा। इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करने के बाद यूजर्स का पेटीएम पेमेंट बैंक सेविंग अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद वर्चुअल पेटीएम पेमेंट बैंक रुपे कार्ड यूजर्स के हवाले कर दिया जाएगा।

 

पेमेंट बैंक पर मिलेगा 4% का ब्‍याज

जो लोग पेटीएम के पेमेंट बैंक का इस्‍तेमाल करेंगे उनको 4 प्रतिशत का ब्‍याज मिलेगा। इसमें न्‍यूनतम पैसा रखने की कोई जरुरत नहीं है, यानि की जीरो बैलेंस पर भी आप अपने खाते को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही इस पेमेंट बैंक के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा डेबिट कार्ड सब्‍सक्रिप्‍शन फीस के तौर पर आपको महज 100 रुपए सालाना देने होंगे।