जियो फोन की बुकिंग आज शाम 5 बजे से शुरु हो जाएगी। पिछले 1 महीने से लोगों का इंतजार आज जाकर खत्म होगा जब उनका जियो फोन बुक हो जाएगा। जी न्यूज वेब पोर्टल के अनुसार कंपनी इस फोन के माध्यम से देश के करीब 50 करोड़ फीचर फोन उपभोक्ताओं को लक्ष्य बना रही है और हर सप्ताह 50 लाख जियोफोन की आपूर्ति का लक्ष्य लेकर चल रही है।
कंपनी जियो फोन की जमानत राशि के रुप में 1500 रुपए कीमत लेगी, लेकिन जियो फोन की बुकिंग करने के लिए शुरु में सिर्फ 500 रुपए देने होंगे। जबकि बांकी के 1000 रुपए फोन मिलने के बाद देने होंगे।
रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और एम मायजियो के साथ ही रिलायंस डिजिटल पर की जा सकती है। फोन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने अगस्त के महीने से ही सब्सक्रिप्शन लेना शुरु कर दिया था। फोन सितंबर के पहले सप्ताह में यूजर्स तक पहुंचना शुरु हो जाएगा।
कंपनी का कहना है कि अगर कोई ग्राहक तीन साल यानी 36 महीने बाद जियोफोन लौटाता है तो उसे 1500 रुपए लौटा दिए जाएंगे। इस तरह से जियोफोन की प्रभावी कीमत शून्य रुपए रहेगी। मुकेश अंबानी ने जियो के नए फोन को लॉन्च करते हुए कहा था कि भारत में 78 करोड़ मोबाइल फोन हैं। इनमें से 50 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स हैं।
कंपनी के अनुसार 4जी फोन प्रौद्योगिकी वाला उसका हैंडसेट भारत में, भारतीयों के लिए बनाया गया है। रिलायंस जियो के ग्राहक जियोफोन के जरिए 153 रुपए मासिक में अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने 53 रुपए का साप्ताहिक प्लान व 23 रुपए में दो दिन का प्लान भी पेश किया है। कंपनी के ग्राहकों के लिए वायस कॉल हमेशा के लिए नि:शुल्क है।
जियो के 4जी फोन की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से की जा सकती है। ऑफलाइन मोड में जियो रिटेलर्स और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स में जाकर फोन की बुकिंग करना होगा। इसके अलावा कंपनी के एप MyJio और वेबसाइट jio.com के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। सिर्फ आधार नंबर से ही आप फोन बुक करा सकते हैं। एक आईडी पर 5 से 6 फोन बुक कराए जा सकते हैं।
ऑफलाइन बुकिंग के लिए यूजर को आधार की एक कॉपी देनी होगी। ये कॉपी आपको अपने करीबी ऑथराइज्ड रिटेलर या जियो आउटलेट पर देनी होगी। एक और खास बात यह है कि एक आधार नंबर पर एक ही जियो फोन बुक किया जा सकता है। जिसका मतलब है कि आप पूरे देश में एक आधार नंबर पर एक ही जियोफोन बुक कर सकेंगे।
आधार लेने के बाद आपकी जानकारी लेकर रिटेलर की ओर से आपको एक टोकन दिया जाएगा। ये टोकन नंबर आपको फोन लेते समय देना होगा। जो लोग अभी जियो फोन के लिए प्री बुकिंग करेंगे उम्मीद है कि सितम्बर के पहले सप्ताह में उन्हें उनका जियोफोन मिल जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग