हाल ही में फोर्ब्स के द्वारा दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की गई थी जिसमें कोई भी भारतीय अभिनेत्री टॉप 10 की लिस्ट में शामिल नहीं थी। लेकिन फोर्ब्स की दूसरी लिस्ट जो कि अभिनेताओं के लिए जारी की गई है उसमें तीन भारतीय अभिनेता शामिल हैं। जिसमें कि दसवें स्थान पर अक्षय कुमार हैं। इस साल अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-2 और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में रिलीज हुई हैं।
पिछले दो साल से अक्षय की जो भी फिल्में आ रही हैं वह लगातार हिट हो रही हैं। साथ ही ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई भी कर रही हैं। बेबी, हॉलिडे, Airlift, रुस्तम आदि सभी फिल्मों ने अपार सफलता हासिल की है।
फोर्ब्स की इस लिस्ट में सलमान खान और शाहरुख खान क्रमश: 8वें और 9वें स्थान पर हैं। इस साल सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट और शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं। तो वहीं पिछले 2 साल से अक्षय की सभी मूवी लगातार हिट हो रही हैं।
हाल ही में फोर्ब्स मैग्जीन के द्वारा दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची जारी की गई थी। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सूची से बाहर हो गई हैं। इस सूची में इस साल हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा स्टोन नंबर 1 पर हैं। दीपिका 2016 की सूची में 10 वें स्थान पर थीं।
2.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन दूसरे स्थान पर रहीं। लॉरेंस 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ इस साल पिछड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
More Articles
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार