एचडीएफसी बैंक ने डिजीपीओएस नाम से प्‍वाइंट ऑफ सेल मशीन लॉन्‍च किया है। इसकी मदद से मर्चेंट्स 12 तरह के ट्रांजेक्‍शन एक ही मशीन से कर सकते हैं। जिन मर्चेंट्स के पास एचडीएफसी का पीओएस है उनको केवल पीओएस का सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा और इसका पूरा खर्च एचडीएफसी बैंक देगा। देशभर में एचडीएफसी बैंक की 4 लाख पीओएस मशीन हैं। डिजी पीओएस से आप यूपीआई, भारत क्‍यूएसआर, एमसएमएस पे और जैप से पेमेंट कर सकते हैं।

Advertisement

एक बार मशीन अपडेट होने के बाद दुकानदार यूपीआई, भारत क्‍यूआर, SMS और पेजैप के साथ-साथ अन्‍य कार्ड के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक के इस कदम के बाद यूपीआई को प्रोसाहन मिलने की उम्‍मीद लगाई जा रही है। इस कदम से ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा, क्‍योंकि एक ही मशीन पर सभी तरह के पेमेंट ऑप्‍शन के जरिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।