हड़ताल पर गए सरकारी बैंको के कर्मचारी अब सरकार के सामने एक और मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बैंक कर्मचारियों की डिमांड है कि उन्हें नोटबंदी कि दौरान किए गए ओवर टाइम के बोनस दिया जाए। वहीं सरकारी बैंको के कर्मचारी आज यानि कि मंगलवार को हड़ताल पर हैं।
बैंक यूनियनों की मांग है कि केन्द्र सरकार द्वारा मर्जर की प्रक्रिया को रोका जाए और देशभर में बैंक कर्मियों को नोटबंदी के दौरान किए गए ओवरटाइम का भुगतान बतौर बोनस किया जाए।
आपको बता दें कि, भारतीय बैंक संघ आईबीए पहले ही ग्राहकों को सूचित कर चुका है कि हड़ताल के समय शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। आईबीए ने बैंकों से प्रभाव को कम करने के लिये पहले से उपाय करने को कहा है। बैंक शाखाओं में जमा और निकासी, चैक समाशोधन, एनईएफटी तथा आरटीजीएस लेन-देन प्रभावित होगा।
आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक जैसे निजी बैंकों में चेक क्लियरेंस में देरी को छोड़कर बाकी सारे काम-काज सामान्य हैं। यूएफबीयू (यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन) नौ यूनियनों का शीर्ष संगठन है, इसमें आल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन एआईबीओसी, आल इंडिया एंप्लायज एसोसिएशन एआईबीईए तथा नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स एनओबीडब्ल्यू शामिल हैं।
बैंक एसोसिएशन की खास मांगों में बैंक चार्ज में हुए इजाफे की वापसी, एनपीए की सख्ती से वसूली नहीं करना, संसदीय समितियों की सिफारिशों को लागू करना, एफआरडीआई बिल वापस लेना, वहीं बड़े बकायेदारों को अपराधी घोषित करने के साथ ही GST का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने की मांग की गई है।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके