रिटेल लोन पोर्टफोलियो को प्रोत्साहित करने के लिए देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कई रिटेल लोन्स पर प्रोसेसिंग फी में भारी छूट दी है। यह फीश माफी दूसरे बैंकों के होम लोन्स को टेकओवर करने पर मिलने वाली छूट के अतिरिक्त है।
बैंक ने आज एक बयान में जारी कर बताया कि कार लोन, पर्सनल गोल्ड लोन और दूसरे पर्सनल लोन्स पर प्रोसेसिंग फी उन ग्राहकों की माफ की जाएगी जो कि 31 दिसबंर 2017 तक अप्लाई करेंगे।
इसके अलावा बैंक ने 31 अक्टूबर 2017 तक के लिए पर्सनल गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग में 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। 30 सितंबर 2017 तक ग्राहक एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फी में 50 फीसदी की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी ने यह घोषणा सेविंग अकाउंट्स में जमा राशि पर ब्याज दर में कमी के तीन सप्ताह बाद की है। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी नीतिगत दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। आधिकारियों के मुताबिक इस महीने के अंत में एसबीआई समीक्षा के दौरान MLCR दर में कटौती कर सकती है।
MLCR मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स पर आधारित लेंडिंग रेट है, जो कर्ज दरें तय करने के लिए बैंकों का फॉर्मूला है। एमसीएलआर, बॉरोइंग रेट और डिपॉजिट रेट के आधार पर तय होता है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंडिंग के आधार पर दरें तय करने की वजह से अब बैंकों को 1 दिन से 1 साल की अवधि के लिए 5 बेंचमार्क रेट तय करने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग